लैंड रोवर डिफेंडर OCTA जल्द आएगी भारत मे, शुरुआती कीमत 2 करोड़ से ज्यादा, यहाँ जाने पूरी जानकारी

लैंड रोवर डिफेंडर OCTA जल्द आएगी भारत मे, शुरुआती कीमत 2 करोड़ से ज्यादा, यहाँ जाने पूरी जानकारी

लैंड रोवर ने डिफेंडर का एक नया वैरिएंट लॉन्च किया है जिसका नाम OCTA रखा गया है, डिफेंडर के इस नए वैरिएंट की खासियत यह है कि यह लैंड रोवर की अब तक कि ऑफ रोड गाड़ियों में सबसे पॉवरफुल 4×4 गाड़ी है। डिफेंडर ऑक्टा 1 मीटर तक के पानी में रोड की तरह आराम से चल सकती है।

भारत मे डिफेंडर OCTA का प्राइस 2.65 करोड़ तक हो सकता है जोकि ऑन रोड करीब 2.85 करोड़ की पड़ सकती है। ऑक्टा नाम की प्रेरणा दुनिया के सबसे मजबूत पदार्थ यानी हीरे से ली गई है। डिफेंडर ऑक्टा सिर्फ 4 सेकंड में 0-100 KM/H की स्पीड पर जा सकती है जोकि टाटा पंच ev की 9 सेकंड में 100km से कहीं अधिक है और डिफेंडर के पिछले मॉडल V8 के 5 सेकेंड से भी।

डिफेंडर ऑक्टा का डिज़ाइन

डिफेंडर के इस नए वैरिएंट को हीरे से प्रेरित होकर डिज़ाइन किया गया है हालांकि इसके डिजाइन की प्रेरणास्रोत डिफेंडर के पिछले मॉडल ही है। डिफेंडर ऑक्टा आपको कई रंगों में देखने को मिलेगी जैसे – कार्पेथियन ग्रे और चारेंटे ग्रे, पेट्रा कॉपर और फरो ग्रीन, इसके अलावा यह नर्विक ब्लैक जैसे रिच कलर्स में भी देखने को मिलेगी। सीट काफी कंफर्टेबल और खाखी रंग में देखने को मिलेगी। इसके अतिरिक्त केबिन के अंदर से यह डिफेंडर 110 का ही लुक देती है।

डिफेंडर ऑक्टा का इंजन

लैंड रोवर की पुरानी डिफेंडर में पॉवरफुल V8 पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल होता था लेकिन इस नई डिफेंडर ऑक्टा में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी के साथ 4.4 लीटर ट्विन-टर्बो V8 पेट्रोल इंजन का उपयोग किया गया है जोकि पिछले इंजन से और ज्यादा सुपरचार्ज्ड है। ऑक्टा के इस इंजन की पावर 635ps है जबकि डिफेंडर के पिछले मॉडल V8 की पावर 525ps थी।

डिफेंडर ऑक्टा के ड्राइविंग मोड्स

डिफेंडर ऑक्टा में इस नए फीचर में तीन अलग-अलग ड्राइविंग मोड्स देखने को मिलते है जैसे, कंफर्टेबल मोड़, रोड फोकस्ड डायनामिक मोड और ऑक्टा मोड। ऑक्टा मोड़ को ऑफ रोड राइडिंग के लिए बनाया गया है जोकि प्रोफॉर्मेंस को बढ़ाकर ऑफ रोडिंग को और मजेदार बनाता है।

Features Of Land Rover Defender

● इस कार को सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही बेहतर बनाया है क्योंकि अगर आप 80 किलोमीटर से ज्यादा स्पीड पर चलाएंगे तो यह आपको एक बीप देगी।
● वहीं अगर इसे आप 120 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चलाएंगे तो यह आपको बार-बार बीप देगी।
● अगर हम इस कार के ब्रेक की बात करें तो यह ब्रेक लगने के 2 सेकंड के बाद रुक जाती है।
● इसमें आपको ऑटोमेटिक एयर कंडीशनर देखने को मिलता है।
● इस कार में आपको 11.4 इंच की टच डिस्प्ले भी मिल जाती है।
● कार बनाने वाली कंपनी आपको 3 साल की वारंटी भी देती है।

डिफेंडर ऑक्टा भारत मे लॉन्च कब होगी

डिफेंडर ऑक्टा भारत मे इसी महीने होने वाले गूडवुड फेस्टिवल ऑफ स्पीड इवेंट में देखने को मिल सकती है जोकि जुलाई के दूसरे हफ्ते को होगा। हालांकि लैंड रोवर की तरफ से अभी तक कोई ऑफिसियल लॉंच डेट नही निकाली गई है।

1 thought on “लैंड रोवर डिफेंडर OCTA जल्द आएगी भारत मे, शुरुआती कीमत 2 करोड़ से ज्यादा, यहाँ जाने पूरी जानकारी”

Leave a Comment

x